पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर माधौगढ़ तहसील परिसर में बैठक संपन्न*

*पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर माधौगढ़ तहसील परिसर में बैठक संपन्न*

माधौगढ़, जालौन। जनपद जालौन में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से तहसील परिसर माधौगढ़ में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के अनेक पत्रकारों ने भाग लेकर समाचार संकलन एवं कवरेज के दौरान आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार विजय द्विवेदी ने की। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि समाचार कवरेज के समय कई बार प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता, जिससे पत्रकारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उपस्थित पत्रकारों ने निष्पक्ष पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में पत्रकारों की एकता बनाए रखने, आपसी समन्वय को मजबूत करने तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी सहमति व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं, इसलिए पत्रकारों की समस्याओं का समय रहते समाधान होना आवश्यक है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रामनरेश द्विवेदी कुठौंंदा, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश सविता, डॉ. विनोद कुमार कुशवाहा, महेंद्र गौतम माधौगढ़, पुष्पेंद्र सिंह बंगरा, अजीत उपाध्याय, दीपक उदैनिया, हरेंद्र सिंह राजावत माधौगढ़, संतोष याज्ञिक माधौगढ़, योगेंद्र प्रजापति कुरसेंड़ा, सुमित तिवारी अमखेड़ा, अंकित दीक्षित रामपुरा, सत्येंद्र कुमार जालौन, देवेंद्र सिंह माधौगढ़, विपिन झा नावली, रॉकी पांडे रेंढ़र तथा दीपक दुबे जुगराजपुरा सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। बैठक के अंत में पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Editor In Chief Sheetal  के बारे में
For Feedback - newslive7000@gmail.com

LATEST Post

© 2026 | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net