आफताब खान (गोलू) को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एमसीबी मंडल कार्यकारिणी घोषित

चिरमिरी- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला एमसीबी की मंडल कार्यकारिणी की नई सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष  मखमूर इकबाल खान के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले एवं जिलाध्यक्ष माबूद अली की सहमति से की गई।

मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार अरोड़ा द्वारा जारी कार्यकारिणी सूची में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

इसी क्रम में आफताब खान (गोलू) को मंडल महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन में उनकी सक्रियता, कार्यशैली और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।नियुक्त महामंत्री आफताब खान (गोलू) ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी और अल्पसंख्यक समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

 

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी भूमिका निभाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज किया जाएगा तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी।

SAWAN KUMAR  के बारे में
For Feedback - newslive7000@gmail.com

LATEST Post

© 2026 | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net