बिलासपुर में मुस्लिम प्रीमियर लीग क्रिकेट का आयोजन

बिलासपुर में मुस्लिम प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में अलग-अलग टीमों के द्वारा भाग लिया गया। और उन्हें अच्छे खेल के लिए पुरस्कारों से नवाजा
गया ।
बिलासपुर प्रीमियर लीग में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला शहर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ और महामंत्री शानूल खान एवं पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया।

 

मुख्य अतिथि श्री मोहम्मद हनीफ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी उपस्थिति में टॉस करा कर मैच शुरू करवाया गया। मैच में उपस्थित खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए आयोजनकर्ताओं के पहल की सराहना की और बधाई दी। और कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रहकर खेल के लिए समय निकालना चाहिए। ताकि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सके। हर माता-पिता को अपने बच्चों को खेल से जोड़ना चाहिए।
इसके पूर्व बिलासपुर मुस्लिम प्रीमियर लीग के आयोजन कर्ताओं ने अतिथियों का मोमेंटो और फूलों से स्वागत किया। अतिथियों ने भी मुस्लिम प्रीमियर लीग क्रिकेट के आयोजन कर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बिलासपुर से सैयद गुलशेर अली की रिपोर्ट

Editor In Chief Sheetal  के बारे में
For Feedback - newslive7000@gmail.com

LATEST Post

© 2026 | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net