राष्ट्रमंडल खेल से पहले भारतीय खेल प्राधिकरण और मायभारत ने राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किए हैं

राष्ट्रमंडल खेल अभियानों में शामिल होने के लिए देश भर के युवा आमंत्रित किए गए

ये तीनों पहल नि:शुल्क हैं और इनका उद्देश्य, विशेषकर युवाओं के बीच सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है

गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2030 की तैयारियों के मद्देनजर, भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने मायभारत के सहयोग से तीन राष्ट्रव्यापी जागरूकता पहल शुरू की हैं।

इन पहलों का उद्देश्य देशभर में खेल भावना, रचनात्मकता और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत, प्रतिभागी ‘राष्ट्रमंडल खेल 2030 मशाल डिजाइन प्रतियोगिता’, ‘राष्ट्रमंडल खेल रील चैलेंज’ और ‘ राष्ट्रमंडल खेल 2030 प्रश्नोत्तरी’ में भाग ले सकते हैं।

इन प्रतियोगिताओं में मायभारत के सभी उपयोगकर्ता शामिल हो सकते हैं। इनका उद्देश्य ‘#सीडब्ल्यूजी2030इनभारत’ के विजन के प्रति जागरूकता और उत्साह पैदा करना है।

*राष्ट्रमंडल खेल 2030 मशाल डिजाइन प्रतियोगिता*

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2026-05-12at12.33.06PMXV5F.jpeg

‘राष्ट्रमंडल खेल 2030 मशाल डिजाइन प्रतियोगिता’ में नागरिकों को भारत की संस्कृति, विरासत, नवाचार, सतत विकास और खेल उत्कृष्टता से प्रेरित मशाल का डिज़ाइन प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रविष्टियां डिजिटल या हस्तनिर्मित प्रारूप में 200 शब्दों तक के वैकल्पिक अवधारणा नोट के साथ प्रस्तुत की जा सकती हैं।

यह प्रतियोगिता 11 मई, 2026 से 20 मई, 2026 तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी केवल एक ही प्रविष्टि जमा कर सकते हैं। चयनित विजेताओं को फिट इंडिया उपहार और मान्यता प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे, जबकि पात्र प्रतिभागियों को डिजिटल भागीदारी प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे।

*राष्ट्रमंडल खेल रील चैलेंज*

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2026-05-12at12.33.26PM0ZUJ.jpeg

‘राष्ट्रमंडल खेल रील चैलेंज’ प्रतिभागियों को भारत की विकसित होती खेल संस्कृति, स्थानीय खेल अवसंरचना, फिटनेस और सीडब्ल्यूजी 2030 की मेजबानी के प्रति उत्साह को प्रदर्शित करने वाली मौलिक रील बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

प्रतिभागियों को यह भी प्रोत्साहित किया जाता है कि वे राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए भारत की तैयारियों का समर्थन करने वाले संदेश शामिल करें और राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारतीय दल की सफलता की कामना करें। रील की अवधि 60 सेकंड से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यह प्रतियोगिता 7 मई, 2026 से 16 मई, 2026 तक चलेगी, जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को केवल एक बार भाग लेने की अनुमति होगी। शीर्ष पांच रील निर्माताओं को एसएआई की ओर से फिट इंडिया उपहार पुस्तिकाएं प्राप्त होंगी

*राष्ट्रमंडल खेल 2030 प्रश्नोत्तरी*

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2026-05-12at12.33.38PMMLEQ.jpeg

‘राष्ट्रमंडल खेल 2030 प्रश्नोत्तरी’ भारत की खेल विरासत का जश्न है और राष्ट्रमंडल खेल में देश की उपलब्धियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य है।

इस प्रश्नोत्तरी में 10 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं जिन्हें 5 मिनट के भीतर पूरा करना होगा। प्रतिभागियों को उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 8 अंक प्राप्त करने होंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को केवल एक ही प्रयास करने की अनुमति है।

यह प्रश्नोत्तरी 9 मई 2026 से 26 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा, और प्रत्येक सप्ताह शीर्ष पांच विजेताओं की घोषणा की जाएगी। सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

ये तीनों पहलें नि:शुल्क हैं और इनका उद्देश्य भारत के खेल अभियान में जनता, विशेष रूप से युवाओं की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है, साथ ही रचनात्मकता, राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रमंडल खेल 2030 की सफल मेजबानी के लिए सामूहिक उत्साह को बढ़ावा देना है।

Editor In Chief Sheetal  के बारे में
For Feedback - newslive7000@gmail.com

LATEST Post

© 2026 | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net