पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत और असम में तीसरी बार सरकार और पुडुचेरी में भाजपा सरकार के जीत का जश्न भाजपा कार्यालय और विभिन्न मंडलों में देखने को मिला। कार्यकर्ताओ ने पटाखे फोड़े मिठाइयां बांटी। भाजपा के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं द्वारा जीत का जश्न मनाया गया। जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और फूल माला देकर बधाइयां दी। जिला अध्यक्ष दीपक
सिंह ने कार्यकर्ताओं को झालमुडी खिलाकर सभी को बधाई दी।
बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने कहा। कि भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत है। तृणमूल कांग्रेस की हार ममता के क्रूर और अत्याचारी शासन का अंत है। अब बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी। मोदी और शाह की जोड़ी बंगाल में विकास की नई आधारशिला रखेंगे।
बिलासपुर से सैयद गुलशेर अली की रिपोर्ट





