अंबिकापुर के निजी अस्पताल में हुई महिला गार्ड की मौत के बाद मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया

अंबिकापुर के निजी अस्पताल में हुई महिला गार्ड की मौत के बाद मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया, 2 घंटे से अधिक देरी तक चल चक्का जाम के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और अस्पताल प्रबंधन के साथ हुई परिजनों की आपसी सहमति के बाद चक्का जाम समाप्त किया गया,

अंबिकापुर के संकल्प हॉस्पिटल में महिला गार्ड की मौत का मामला सामने आया था जहां दो दिनों पूर्व जनरेटर में डीजल डालने के दौरान पंखे में दुपट्टा फसने से महिला गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, इसके बाद आज परिजनों ने 50 लाख रुपए मुआवजा के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया,

2 घंटे से अधिक देर तक चल चक्का जाम के बाद मौके पर पहुंचे एसडीम और पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझने की कोशिश की मगर परिजन अपनी मांग पर अड़े रहें, इस दौरान मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता ने भी परिजनों की मांग को जायज बताते हुए अस्पताल प्रबंधन को उचित मुआवजा देने की बात कही, साथ ही लुंद्रा विधायक प्रबोध मिंज और युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर अभी मौके पर पहुंचे और परिजनों से चर्चा की और उन्हें न्याय दिलाने की बात कही

अंबिकापुर एसडीएम और परिजनों के साथ अस्पताल प्रबंधन की हुई बैठक के बाद 9 लाख रु सहायता राशि देने की सहमति बनने के बाद मामले को शांत किया गया,

 

 

Editor In Chief Sheetal  के बारे में
For Feedback - newslive7000@gmail.com

LATEST Post

© 2026 | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net