छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री पासवान का स्वागत एवं सम्मान किया।


भेंट के दौरान ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई एवं राज्य में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।





